Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यौन शोषण और दुष्कर्म मामले में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार! कल होगा सजा का ऐलान, जानें पूरा मामला

Shilpi Narayan
1 Aug 2025 4:02 PM IST
यौन शोषण और दुष्कर्म मामले में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार! कल होगा सजा का ऐलान, जानें पूरा मामला
x
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

नई दिल्ली। जेडीएस के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को झटका लगा है। दरअसल, बंगलूरू की एक विशेष अदालत ने चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराया है। हालांकि अब इस मामले में विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट शनिवार को सजा की घोषणा करेंगे।

रेवन्ना पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं

दरअसल, यह मामला 48 साल की एक महिला से जुड़ा हुआ है। जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में सहायिका साथ कथित दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व पीएम और जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।

लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र से हार गए थे

बता दें कि यह मामला प्रकाश में तब आया जब प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव कथित तौर पर हासन में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले प्रसारित किए गए।

प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल 31 मई को जर्मनी से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। वहीं रेवन्ना को 2024 के लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र से हार गए थे।

Next Story