Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रत्याशियों के नामांकन वापसी को लेकर प्रशांत किशोर भड़के! भाजपा पर साधा निशाना, धर्मेंद्र प्रधान पर लगाया यह आरोप

Aryan
21 Oct 2025 6:02 PM IST
प्रत्याशियों के नामांकन वापसी को लेकर प्रशांत किशोर भड़के! भाजपा पर साधा निशाना, धर्मेंद्र प्रधान पर लगाया यह आरोप
x
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ बक्सर के ब्रह्मपुर उम्मीदवार डॉ सत्य प्रकाश तिवारी की तस्वीर जारी की।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार चल रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारे से खबर आ रही है कि प्रशांत किशोर ने अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता को निशाने पर ले लिया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेता पर जन सुराज पार्टी के एक प्रत्याशी को धमकाकर नामांकन वापस लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीके ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गज नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है।

प्रशांत किशोर ने कहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा की छवि बनी है कि चाहे जीत किसी की हो, सरकार उनकी ही बनेगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज को वोटकटवा पार्टी बोलने वाले भाजपा को सबसे अधिक डर जन सुराज से ही लग रहा है। पहला केस दानापुर का है। यहां महागठबंधन से बाहुबली अपराधी नेता जेल से चुनाव लड़ते हैं। जनता ने इन बाहुबलियों से डर कर तय किया कि इस बार वहीं के व्यवसायी अखिलेश उर्फ़ मुकुल शाह को जन सुराज से टिकट दिलाया जाए। उन्होंने मनोज भारती जी के हाथ से सिंबल लिया लेकिन नामांकन करने नहीं पहुंचे।

यह है भाजपा की असली चाल और चेहरा

भाजपा वाले कह रहे हैं कि राजद के गुंडों ने उन्हें बंधक बना लिया है। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ थे। भाजपा की असली चाल और चेहरा को देखिए। चुनाव आयोग इस चीज को अनदेखा कर रहा है कि एक प्रत्याशी को गृह मंत्री समेत भाजपा के नेता घेरे हुए हैं। हम चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।

पीके ने धर्मेन्द्र प्रधान पर लगाया आरोप

प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ बक्सर के ब्रह्मपुर उम्मीदवार डॉ सत्य प्रकाश तिवारी की तस्वीर जारी की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुर में लोजपा के बड़े बाहुबली हुलास पांडेय चुनाव लड़ते हैं। वहां से जन सुराज के प्रत्याशी सत्य प्रकाश तिवारी बड़े डॉक्टर हैं। पटना में बड़ा अस्पताल चलाते हैं। प्रत्याशी बनने के बाद तीन दिन तक इन्होंने प्रचार किया। कल सुबह अचानक इन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। आखिर इनकी तस्वीर धर्मेंद्र प्रधान के साथ है, उससे क्या साबित होता है। ऐसा पहले नहीं देखा होगा कि चुनाव घोषित होने के बाद एक प्रत्याशी से केंद्र का कोई मंत्री मिलने जाता है। डॉ सत्य प्रकाश को दबाव देकर नामांकन वापस कराया गया है। हमारे और भी प्रत्याशियों को डराने की खबर मुझे मिली है।


Next Story