
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Prayagraj : बेदौली...
Prayagraj : बेदौली गांव स्थित तालाब में चार मासूम बच्चों के शव मिले, चारों तालाब में मछली पकड़ने गए थे

प्रयागराज। बेदौली गांव स्थित तालाब में चार मासूम बच्चों के शव मिले हैं। चारों तालाब में मछली पकड़ने गए थे। घर से गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें तलाश किया था। चारों बच्चों के परिवार में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी क्षेत्र का मामला
प्रयागराज के यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत बेदौली गांव में चार मासूमों का शव घर के थोड़ी दूर तालाब में मिला है। चारों बच्चे 3 से 5 साल की उम्र के हैं।
मछली पकड़ने गए थे
मौके पर पुलिस पहुंची है। घर से कल गायब हो गए थे। बताया जा रहा है कि गड्डे में मछली पकने गए चार बच्चों की मौत हुई है। इनमें हीरा आदिवासी का बेटा हुनर उम्र 5 वर्ष व बेटी वैणवी 4 वर्ष, तथा विमल का बेटा कन्धा उम्र 5 वर्ष, संजय आदिवासी का बेटा केसरी उम्र 4 वर्ष सभी साथ थे, ये कल तीन
बजे से गायब थे। सहायक पुलिस आयुक्त एस. पी. उपाध्याय ने बताया की बच्चे खेलते खेलते गड्डे मे चले गए, जिससे ये घटना हुई। इसमें कोई आपराधिक बात सामने नहीं आई है।