Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Premanand Maharaj ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ! भक्तों को दिया यह खास संदेश ...

Aryan
8 Sept 2025 4:07 PM IST
Premanand Maharaj ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ! भक्तों को दिया यह खास संदेश ...
x
यूपी में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से मथुरा-वृंदावन के नजदीक के इलाके जलमग्न हो गए हैं।

वृंदावन। वर्तमान में देश के उत्तरी एवं पश्चिमी भाग बाढ़ से प्रभावित हैं। अगर केवल पंजाब की बात करें तो 1400 से अधिक गांव बाढ़ ग्रसित हो चुके हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके साथ ही लाखों लोग अपने स्थाई निवास से हट चुके हैं। देश में बाढ़ की वजह से मची तबाही को लेकर वृंदावन स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के प्रेमानंद महाराज जी ने भक्तों को एक खास संदेश दिया है।

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा-पर्यावरण का दोहन बंद करें

प्रेमानंद महाराज जी ने भक्तों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रकृति का यह प्रकोप हमें चेतावनी दे रही है कि हमें पर्यावरण का दोहन बंद करना चाहिए। इसके साथ ही बचाव के लिए स्थाई व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

यूपी में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से मथुरा-वृंदावन के नजदीक के इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिले के 45 गांवों की हालत टापू जैसी हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने गांव और आस-पास के इलाके के 9 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में भेजा है।

मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब हमारे द्वारा किसी का मंगल हो सके

प्रेमानंद महाराज जी ने आगे कहा कि, पूरे देश में बाढ़ का आलम है, वृंदावन में भी लाखों लोग का जीवन बिना खाए-पीए बीत रहा है। हमारे संतजन भी नाव से घूमकर लोगों को खाना-पानी और राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में भारत के भिन्न-भिन्न प्रांत में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अगर आपमें सामर्थ्य है, तो लोगों को भोजन कराएं। मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब हमारे द्वारा किसी का मंगल हो सके।


Next Story