Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! थोड़ी देर में राफेल भरेगा उड़ान

Aryan
29 Oct 2025 11:16 AM IST
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! थोड़ी देर में राफेल भरेगा उड़ान
x
राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचीं।

अंबाला। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। बता दें कि थोड़ी ही देर में फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। राष्ट्रपति मुर्मू एयरफोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वह राफेल से अंबाला का चक्कर भी लगाएंगी।

प्रोटोकॉल का रखा गया ध्यान

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल से संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया है।

फ्रांस से खरीदा गया राफेल लड़ाकू विमान

बता दें कि भारत ने राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे हैं। पहली खेप 27 जुलाई 2020 को मिली थी, जिसमें 5 राफेल विमान शामिल थे। ये विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पहुंची थी। उन्होंने फ्रांस के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी, संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरबेस पर रुके और फिर भारत पहुंचे।


Next Story