Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगी दर्शन, आज इतने बजे से बंद होगा भारी वाहनों का प्रवेश

Aryan
18 March 2026 11:30 AM IST
कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा, रामलला के करेंगी दर्शन, आज इतने बजे से बंद होगा भारी वाहनों का प्रवेश
x
अयोध्या की परंपरागत संस्कृति को दर्शाने के लिए रामलीला अंश प्रस्तुति, अवधी लोकनृत्य, झांकी, ढोल-नगाड़ा, शंखनाद, वेदपाठ और भजन संकीर्तन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल यानी 19 मार्च को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। इसे लेकर पुलिस ने अयोध्या जिले से जुड़ने वाले सभी राजमार्ग को 18 घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारी वाहन जैसे मालवाहक वाहन, ट्रक आदि को अन्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन 18 मार्च की रात 11 बजे से 19 मार्च की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।

बाहरी वाहनों का अयोध्या धाम में प्रवेश प्रतिबंध

वहीं 19 मार्च की सुबह से रामपथ पर उदया चौराहे से लता चौक तक व धर्मपथ पर साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से लता चौक तक के मार्ग पर किसी प्रकार के वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही बाहरी वाहनों को भी अयोध्या धाम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं शहर के अंदर भी पूर्व में तय डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल ही राम मंदिर या अन्य स्थानों पर दर्शन पूजन के लिए जाना होगा। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह ने बताया कि यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा।

15 कलाकारों की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां प्रस्तुत करेंगे

अयोध्या की परंपरागत संस्कृति को दर्शाने के लिए रामलीला अंश प्रस्तुति, अवधी लोकनृत्य, झांकी, ढोल-नगाड़ा, शंखनाद, वेदपाठ और भजन संकीर्तन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख स्थानों पर मंच लगाए जाएंगे, जिनमें एयरपोर्ट रोड, नाका, देवकाली, चूड़ामणि चौराहा, निषाद राज चौराहे, बृहस्पति कुंड के पास और राम मंदिर गेट के निकट के क्षेत्र शामिल हैं। छोटे मंचों पर लगभग 7 कलाकारों की टीम प्रस्तुति देगी, जबकि बड़े मंचों पर करीब 15 कलाकारों की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।


Next Story