Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पितृपक्ष में पिंडदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी गयाजी, जानें कब

Anjali Tyagi
19 Sept 2025 1:40 PM IST
पितृपक्ष में पिंडदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी गयाजी, जानें कब
x
पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है।

गयाजी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पितृपक्ष के अवसर पर गयाजी जाएंगी। जहां वो पितरों की आत्मा की शांति के लिए विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक रूप से पिंडदान और तर्पण करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उनके यात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है।

यह रूट रहेगा बंद

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का आगमन और वापसी एक ही रूट से होगी। बता दें कि गयाजी एयरपोर्ट से डोभी-गयाजी मुख्यमार्ग होते हुए पांच नंबर गेट बाइपास, घुघड़ी ताड़ बाइपास, नारायणीपुल और बंगाली आश्रम के रास्ते विष्णुपद मंदिर तक पहुंचेंगी। वे फल्गु नदी के देवघाट में पिंड अर्पित करेंगी।

इस रास्ते से जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है। कई रास्तों के बंद किया गया है जिनमें दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, पांच नंबर गेट से सिटी पब्लिक स्कूल तक, चांद चौरा चौराहा से बंगाली आश्रम और घुघड़ी ताड़ बाइपास पर परिचालन बंद रहेगा।

Next Story