Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा, हरियाणा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने नए राज्यपाल की नियुक्त को दी मंजूरी, इन्हें बनाया लद्दाख का उपराज्यपाल

Shilpi Narayan
14 July 2025 4:18 PM IST
गोवा, हरियाणा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने नए राज्यपाल की नियुक्त को दी मंजूरी, इन्हें बनाया लद्दाख का उपराज्यपाल
x
पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं। वे आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में 1978 से 2004 और 2009 से 2014 तक सात बार चुने गए।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रोफेसर आसिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है जबकि पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं

दरअसल, पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं। वे आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में 1978 से 2004 और 2009 से 2014 तक सात बार चुने गए। उन्होंने वाणिज्यिक कर, उत्पाद शुल्क, विधायी मामले, वित्त, योजना और राजस्व जैसे विभागों में 13 वर्षों तक मंत्री के रूप में कार्य किया।

पुसापति अशोक विजयनगरम के अंतिम महाराजा पुसापति विजयराम गजपति राजू के छोटे पुत्र हैं और उनकी परिवार की परोपकारी गतिविधियों, विशेष रूप से सिम्हाचलम मंदिर और विजयनगरम में शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। वे सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल संरक्षण और बिजली संरक्षण में रुचि रखते हैं। वहीं उन्होंने आंध्र प्रदेश में आवास, पेयजल और स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा दिया है। अब उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम हैं

कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम हैं। वे जम्मू कश्मीर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। अब उन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रो. आसिम कुमार घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं

प्रो. आसिम कुमार घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल बीजेपी के चीफ रह चुके हैं और बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Next Story