Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार! जानें विजय हजारे ट्रॉफी से क्यों हुए बाहर

Shilpi Narayan
26 Dec 2025 12:16 PM IST
वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार! जानें विजय हजारे ट्रॉफी से क्यों हुए बाहर
x

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 के बाद से ही अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वहीं उन्होंने पिछले कुछ समय से ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। उन्होंने बल्लेबाजी से देश ही नहीं दुनिया में भी अलग छाप छोड़ी है। अब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया है। इसी वजह से वैभव बिहार के विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले।

वैभव कर चुके हैं अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने बिहार की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 84 गेंदों में कुल 190 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 16 चौके और 15 छक्के निकले। बाद में वह मणिपुर के खिलाफ मैच में नहीं खेले, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली आना था। वैभव सूर्यवंशी भारतीय-ए, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

आप सभी ने सराहनीय कार्य किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर कहा कि आपकी असाधारण प्रतिभा ने वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आप सभी ने सराहनीय कार्य किया है। समय की कमी के कारण मैं कुछ ही बच्चों का नाम ले पा रही हूं, लेकिन आज सम्मानित किया गया हर बच्चा समान रूप से आदरणीय है।

Next Story