Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले की इंडिया गेट की तारीफ तो अब पीएम मोदी को लगाया फोन! जानें ट्रेड डील के चर्चा के बीच क्या बात हुई

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 10:14 PM IST
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले की इंडिया गेट की तारीफ तो अब पीएम मोदी को लगाया फोन! जानें ट्रेड डील के चर्चा के बीच क्या बात हुई
x

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। वहीं इस बात की जानकारी अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बातचीत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें। दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

भारतीय निर्यात पर 50% का भारी टैरिफ लगाया

हालांकि ट्रंप ने कई बार कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही ट्रेड डील पर मुहर लगने वाली है। दरअसल, भारत और अमेरिका मार्च 2025 से ट्रेड डील पर बात कर रहे हैं। पिछले साल अगस्त से अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% का भारी टैरिफ लगाया है, जो किसी भी देश पर लगाए गए उच्चतम टैरिफ में से एक है।इसमें 25 फीसदी टैरिफ टैरिफ रूस तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है।

भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम वेनेजुएला में हुए कानूनी सुधारों के बाद उठाया गया है। हाल के वर्षों में भारत ने रियायती दरों पर रूसी कच्चे तेल की खरीद में बढ़ोतरी की है, जिससे रूस भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है।

अमेरिका में इंडिया गेट जैसा दरवाजा बनाएंगे ट्रम्प

ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत का ट्रायम्फल आर्च बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा। दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

Next Story