Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी आज गुवाहाटी में 5450 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, देश की सामरिक शक्ति में जुड़ेगा नया अध्याय

Aryan
14 Feb 2026 9:51 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी आज गुवाहाटी में 5450 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, देश की सामरिक शक्ति में जुड़ेगा नया अध्याय
x
चाबुआ और तेजपुर जैसे मुख्य एयरबेस है, जहां तकनीकी समस्या होने पर इन पट्टियों से भी दुश्मन को जवाब दिया जा सकता है।

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुवाहाटी में 5450 करोड रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर की पहली ऐसी सुविधा है, जहां से आपात स्थितियों में वायुसेना के लड़ाकू व परिवहन विमानों का संचालन किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री के दौरे और विमानों की लैंडिंग को देखते हुए पूरे मोरन बाईपास क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। 

देश की सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा

पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर पहुंचेंगे। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी को गति देना, डिजिटल अवसंरचना मजबूत करना, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना है। देश की सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर की पहली ऐसी सुविधा है, जहां से आपात स्थितियों में वायुसेना के लड़ाकू व परिवहन विमानों का संचालन किया जा सकेगा। मोरान बाईपास पर तैयार की गई यह सुविधा दूरदराज के क्षेत्रों में मानवीय सहायता व आपदा राहत अभियानों के दौरान भी अहम साबित होगी। यह पट्टी राफेल और सुखोई जैसे 40 टन वजनी लड़ाकू विमानों और 74 टन तक भारी मालवाहक विमानों का वजन सह सकती है।

विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर उतरेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की लैंडिंग के साथ ही हाइवे पर स्थित यह पट्टी वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगी। मोरान बाईपास पर स्थिति यह हवाई पट्टी रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन सीमा के बहुत करीब हैं। यहां चाबुआ और तेजपुर जैसे मुख्य एयरबेस है, जहां तकनीकी समस्या होने पर इन पट्टियों से भी दुश्मन को जवाब दिया जा सकता है।

Next Story