Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' को बताया करियर-डिफाइनिंग फिल्म! जानें इस फिल्म को लेकर क्यों उत्साहित है अभिनेत्री

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 7:30 PM IST
प्रियंका चोपड़ा ने वाराणसी को बताया करियर-डिफाइनिंग फिल्म! जानें इस फिल्म को लेकर क्यों उत्साहित है अभिनेत्री
x



मुंबई। प्रियंका चोपड़ा सात साल के बाद बॉलीवड में वापसी कर रही है। अभिनेत्री एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रियंका इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यही कारण है कि प्रियंका ‘वाराणसी’ को अपने लिए काफी खास फिल्म मानती हैं।


हालांकि इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चाओं में हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ ‘द ब्लफ’ के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ‘वाराणसी’ को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इसे करियर-डिफाइनिंग बताते हुए कहा कि 'वाराणसी' उनके लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है।


वहीं प्रियंका सात साल बाद किसी भारतीय फिल्म से दूर रहने के बाद, इस फिल्म को पहले से ही आने वाले समय की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक माना जा रहा है। प्रियंका ने निर्देशक राजामौली को भारत के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बताया। साथ ही कहा कि वो अपनी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।


एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ की घोषणा पिछले साल की गई थी इस फिल्म में महेश बाबू रुद्र के किरदार में नजर आएंगे। वो फिल्म में भगवान राम के अवतार में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका निभाएंगे, उनके किरदार का नाम कुंभा है।


प्रियंका चोपड़ा फिल्म में मंदाकिनी के किरदार में दिखाई देंगी। ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।a

Next Story