
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रियंका चोपड़ा ने पति...
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती संग शानदार तरीके से मनाया हैलोवीन, फैंस ने लुटाया प्यार

मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपनी शानदार अदाकारी से जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हर दिन फैंस के बीच चर्चा में रहती है। ऐसे में हाल ही में पति निक और बेटी मालती के साथ हैलोवीन का जश्न मनाया। हर साल की तरह इस बार भी हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हैलोवीन का जलवा देखने को मिल रहा है। बीती रात जहां बॉलीवुड सेलेब्स की हैलोवीन पार्टी देखने को मिली,वहीं अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की भी परिवार संग हैलोवीन में शामिल हुई।
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक दोनों ने ही अपनी हैलोवीन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मालती सफेद ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस ने कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी से भर दिया। किसी ने लिखा- क्यूटेस्ट गोस्ट तो किसी ने कहा कि मालती बिल्कुल मम्मी जैसी है।
निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मम्मा और मैं घर पहुंच गए, बस वक्त पर अपने स्पूकी सीजन का मजा लेने के लिए अपनी घोस्ट प्रिंसेस के साथ। हैप्पी हैलोवीन सभी को!' वहीं प्रियंका ने लिखा, 'हम ठीक वक्त पर घर पहुंच गए, ताकि मालती के साथ ट्रिक ऑर ट्रीट कर सकें। घोस्ट प्रिंसेस की ओर से हैप्पी हैलोवीन!' इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि कैसे प्रियंका और निक अपनी फैमिली टाइम को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। मालती के चेहरे की मासूम मुस्कान और उसके छोटे-छोटे हावभाव ने सभी का दिल जीत लिया।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में हुई थी। इस शादी ने उस वक्त ग्लोबल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया।
अगर प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट में एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म, 'सिटाडेल' के दूसरे सीज़न की शूटिंग, और हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' शामिल हैं। वह जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करती नजर आएंगी।




