Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने पर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को खास अंदाज में दी बधाई... बताया ऐतिहासिक पल

Shilpi Narayan
6 Nov 2025 1:36 PM IST
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने पर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को खास अंदाज में दी बधाई... बताया ऐतिहासिक पल
x



मुंबई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय मूल के जोहरान ममदानी के इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और सबसे कम उम्र के मेयर बनने पर बधाई दी है। साथ ही प्रियंका ने इस पल को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया।


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ज़ोहरान की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा- बहुत बहुत बधाई जोहरान ममदानी जी। न्यू यॉर्क के 111वें मेयर बनने के लिए। आपने इतिहास रच दिया। बहुत बहुत शुभकामनाएं।


वहीं उन्होंने इस नोट में उन्होंने जोहरान की मां और प्रसिद्ध फिल्मकार मीरा नायर को भी शुभकामनाएं दीं। दरअसल, जोहरान ममदानी की जीत न सिर्फ न्यूयॉर्क सिटी के लिए बल्कि भारतीय समुदाय और मुस्लिम समाज के लिए भी गर्व का क्षण है।


वहीं 34 वर्षीय जोहरान अब तक के सबसे युवा मेयर बने हैं। उन्होंने चुनाव के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी प्रवासी परिवारों की है जिन्होंने सपनों की इस धरती पर अपनी मेहनत और ईमानदारी से पहचान बनाई है।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किया गया संदेश अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक और भारतीय समुदाय के लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।


प्रियंका ने कई बार यह कहा है कि उन्हें भारतीयों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर बेहद गर्व होता है, और यह जीत भी उसी भावना का विस्तार है।

Next Story