Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियों में बनी प्रियंका चोपड़ा! सलमान खान की करोड़ों कमाने वाली फिल्म को कर चुकी हैं रिजेक्ट

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 7:30 PM IST
बॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियों में बनी प्रियंका चोपड़ा! सलमान खान की करोड़ों कमाने वाली फिल्म को कर चुकी हैं रिजेक्ट
x

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। पिछले कई सालों से वो हॉलीवुड में एक्टिव हैं और वहां के प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। प्रियंका ने अपना करियर साल 2002 में तमिल फिल्म से शुरू किया था।


अपने करियर में प्रियंका कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा भी चुकी हैं। साल 2016 में सलमान खान की 'सुल्तान' के नाम से एक फिल्म आई थी। सलमान के साथ इसमें अनुष्का शर्मा दिखी थीं। हालांकि अनुष्का फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।


वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो 'सुल्तान' का ऑफर पहले प्रियंका को मिला था लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बताया तो यह भी जाता है कि प्रियंका चाहती थीं कि इस फिल्म में उनकी कजन सिस्टर परिणीति चोपड़ा काम करें। हालांकि, प्रियंका के मना करने के बाद मेकर्स ने अनुष्का को कास्ट कर लिया था।


'सुल्तान' को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी। वहीं इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 607.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। सुल्तान को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था।


हालांकि अब प्रियंका लंबे समय के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' पर काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ महेश बाबू नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। वहीं यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को 'वाराणसी' सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Next Story