Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बडे़ हादसे का शिकार हो जाती प्रियंका, ऑस्कर से पहले बाल-बाल बचीं, निक भी थे मौजूद

Anjali Tyagi
16 March 2026 2:00 PM IST
बडे़ हादसे का शिकार हो जाती प्रियंका, ऑस्कर से पहले बाल-बाल बचीं, निक भी थे मौजूद
x

नई दिल्ली। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स पर सभी की नजर रही। इस साल वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि भारत की ओर से कोई भी फिल्म वहां तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं। ऐसे में रेड कार्पेट पर पहुंचने से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक एक्सीडेंट स्केप करती नजर आ रही हैं। लोग वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ कौन सा हादसा

जानकारी के मुताबिक ऑस्कर वेन्यू में पहुंचने से पहले का प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा गोल्फ कार्ट में आगे बैठती हैं और निक जोनस 2 सवारियों के साथ पीछे बैठते हैं। जैसे ही लेडी ड्राइवर कार्ट को मोड़ती है उस दौरान कार्ट एक तरफ से बेंड होता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाड़ी लेफ्ट साइड में बेंड होती नजर आ रही है जिधर प्रियंका बैठी हुई थीं। हालांकि तुरंत ही कार्ट अपना बैलेंस मेंटेन कर ले जाती है। हालांकि अगर प्रियंका लेफ्ट साइड में कार्ट ज्यादा बेंड हो जाती तो प्रियंका के साथ एक हादसा है सकता था।

भारत का सूखा बरकरार

इस साल भारत की ओर से कई फिल्में ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं। लेकिन कोई भी फिल्म नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच सकी। साल 2023 में 2 ऑस्कर्स अपने नाम करने के बाद से एक बार फिर से ऑस्कर्स में भारत का सूखा नजर आ रहा है। ऐसा ही साल 2026 में देखने को मिला लेकिन भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा ने जरूर एकेडमी अवॉर्ड की शोभा बढ़ाई और प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं। वे पति निक जोनस संग इस समारोह की शोभा बढ़ाती नजर आईं।



Next Story