Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Priyanka Chopra: निक जोनस के गाने से हैरान हुई प्रियंका! गाना सुन कमरे से भागी, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

Anjali Tyagi
4 Sept 2025 1:14 PM IST
Priyanka Chopra: निक जोनस के गाने से हैरान हुई प्रियंका! गाना सुन कमरे से भागी, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
x



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति-सिंगर निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें निक गाना गाते दिख रहे हैं और उनके सॉन्ग को सुनकर प्रियंका हैरान हो जाती है। हैं। जिसे देख यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उसी कमरे में प्रियंका एलईडी फेस मास्क पहने, सोफे पर बैठी किताब पढ़ने में व्यस्त हैं। जब निक गाना गा रहे थे, तो प्रियंका कुछ देर तक उन्हें देखती रहीं। इसके बाद प्रियंका अपने पति से हैरान होकर चुपचाप कमरे से बाहर चली गईं।


वीडियो वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा,'क्या ये काफी तेज है?’ दूसरे यूजर ने कहा, 'प्रियंका शांति से अपनी किताब पढ़ना चाहती हैं।’ एक ने कहा कि लगता है परी डरी गई।


बता दें कि हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में अपनी नई फिल्म 'SSMB29' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका 'द ब्लफ' और 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी।

Next Story