Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, बोलीं- 8 साल बाद भी रिश्ता मजबूत...

Anjali Tyagi
12 Feb 2026 7:30 PM IST
प्रियंका चोपड़ा ने तलाक की खबरों पर लगाया विराम, बोलीं-  8 साल बाद भी रिश्ता मजबूत...
x



मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के तलाश को लेकर लोगों के बीच अफवाहें तेज है। ऐसे में इन अफवाहों पर अब खुद प्रिंयका चोपड़ा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ तलाक की अफवाहों को बेहद दुखद और बकवास बताते हुए खारिज कर दिया है, और कहा कि 8 साल बाद भी उनका रिश्ता मजबूत है।


प्रियंका ने बताया कि लोगों ने उनकी उम्र में अंतर (10 साल) और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को लेकर गलत बातें फैलाईं। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर शादी टूटने का इंतजार करते हैं, जो उनके लिए काफी निराशाजनक था, लेकिन अब वे इन सब पर ध्यान नहीं देतीं।


8 साल की शादी के बाद, प्रियंका ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और निक ने इन अफवाहों को 'वाटर ऑफ ए डक बैक' (अनदेखा करना) की तरह लिया है और अब ऐसी बातों का उन पर असर नहीं पड़ता, क्योंकि वे एक-दूसरे के प्रति समर्पित हैं।


पहले ऐसी अटकलें थीं कि जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम से 'जोनस' सरनेम हटाया था, तब तलाक की खबरें उड़ी थीं, लेकिन उन्होंने इन दावों को गलत साबित किया।



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर, राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। उन्होंने दो बार शादी की। पहली बार 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से, जिसे निक के पिता ने संपन्न कराया। दूसरी बार 2 दिसंबर को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई।

Next Story