Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू की फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ हैदराबाद पहुंची, जानें क्या 'लव एंड वॉर'आइटम नंबर करेंगी अभिनेत्री

Shilpi Narayan
5 Aug 2025 2:18 PM IST
प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू की फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ हैदराबाद पहुंची, जानें क्या लव एंड वॉरआइटम नंबर करेंगी अभिनेत्री
x

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से बॉलीबुड से गायब हैं। हालांकि वह भारत आती रहती हैं। वहीं इस वक्त अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेकिन फिलहाल प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 चर्चा में बनी हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंची हैं।


साथ ही प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर थी कि फिल्म 'लव एंड वॉर'आइटम नंबर करने वाली हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के डांस नंबर जैसी खबरों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इस फिल्म में आइटम नंबर नहीं करने वाली हैं।


फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा के आइटम नंबर करने की खबरों ने सिने जगत में हलचल बढ़ा दी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका के आइटम नंबर करने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। वे कोई सॉन्ग फिल्म में नहीं करने वाली हैं।


वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका ने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' में एक खास गाना किया था। लेकिन इसे पहले ऐश्वर्या राय करने वाली थीं, मगर आखिरी वक्त में उनके पीछे हट जाने के कारण प्रियंका ने फेवर करे तौर वह गाना किया।


वहीं इस रिपोर्ट आगे यह भी कहा गया है कि प्रियंका ने रामलीला में इस शर्त पर गाना और डांस किया था कि उन्हें भंसाली की अगली फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में लिया जाएगा। वादा पूरा नहीं किया गया और दोनों के बीच तकरार हुई। इस वजह से प्रियंका 'लव एंड वॉर' में काम नहीं कर रही हैं।


वहीं राम लीला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था। साथ ही जानकारी सामने ऐसी खबरें थीं कि दोनों 'गुस्ताखियां' नाम की फिल्म में साथ काम करेंगे, लेकिन बाद में खबर आई कि अभिनेत्री ने इससे इनकार कर दिया है। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी।

Next Story