
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रियंका चोपड़ा ने...
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई 'द ब्लफ' से जुड़ी खास तस्वीरें, खास लुक में आयीं नजर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वे एक साहसी समुद्री डाकू के अवतार में नजर आ रही हैं।एक फोटो में जहां उनका टचअप हो रहा है। वहीं दूसरे में वही सीन के लिए तैयार खेतों में नजर आ रही हैं।
प्रियंका इस फिल्म में 'एर्सल ब्लडी मैरी बोडेन' नामक एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। साझा की गई तस्वीरों में उन्हें हाथ में तलवार लिए, युद्ध के मैदान में और यहां तक कि खून से लथपथ स्थिति में भी देखा गया है।
उन्होंने इन बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) तस्वीरों को एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, "समुद्री डाकुओं को सबसे कम पसंद आने वाला व्यायाम कौन सा है? प्लैंक (तख्ते) पर चलना"।
तस्वीरों में वे फिल्म के निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स और अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी के साथ भी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में शूटिंग के दौरान आई चोटों को भी दिखाया गया है, जिन्हें उन्होंने "प्रोफेशनल हैजर्ड्स" बताया।
इस फिल्म का निर्माण रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO और खुद प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस 'सिनेस्टार पिक्चर्स' ने मिलकर किया है।
प्रियंका के साथ फिल्म ‘द ब्लफ’ 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन, वेदांतेन नायडू भी भूमिका निभा रहे हैं। हर भाषा के दर्शकों के लिए यह फिल्म अंग्रेजी,तमिल, तेलुगु, कन्नड़ व मलयालम में भी डब की जाएगी।




