Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका चोपड़ा मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान से मिलकर हुई गदगद! दोनों ने खास पोस्ट के साथ शेयर की फोटो, कहा- रानी के साथ लंच

Shilpi Narayan
8 Oct 2025 12:48 PM IST
प्रियंका चोपड़ा मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान से मिलकर हुई गदगद! दोनों ने खास पोस्ट के साथ शेयर की फोटो, कहा- रानी के साथ लंच
x



बॉलीवुड से हॉलीवुड अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की है। उनकी यह मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई, जहां दोनों ने साथ में लंच भी एंजॉय किया। इस मुलाकात को लेकर अब प्रियंका ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने जाकिर की तारीफ की है।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका लाल शॉल में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि आपकी दयालुता, कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए धन्यवाद। आपको जानकर बहुत खुशी हुई।


हालांकि प्रियंका के अलावा जाकिर खान ने भी अपनी स्टोरी पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों के लंच की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रानी के साथ लंच।


वहीं वहीं प्रियंका की स्टोरी को री-शेयर करते हुए जाकिर ने प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने प्रियंका को प्रेरणादायक बताया।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत भी आई थीं। यहां वो एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद ही वो वापस अमेरिका पहुंची हैं। जाकिर खान अमेरिका में अपने कॉमेडी शो के टूर के चलते मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच ये मुलाकात हुई।


प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे। वहीं प्रियंका के फैंस एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

Next Story