
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रियंका गांधी और...
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड संग इंगेजमेंट फिक्स, कौन होगी वाड्रा फैमिली की दुल्हन?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे के लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल प्रियंका और रॉबर्ट के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट कन्फर्म हो गई है। वाड्रा परिवार की होने वाली बहू का नाम अवीवा बेग है। जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा की सगाई जल्द होने वाली है। दोनों परिवार इसके लिए मान गए है।
जल्द होगी सगाई
सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस रिश्ते को गांधी और वाड्रा दोनों परिवारों के साथ-साथ अवीवा के परिवार ने भी अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है।
अवीवा बेग कौन हैं?
अवीवा और उनका परिवार दिल्ली के निवासी हैं। वह पिछले सात वर्षों से रेहान के साथ रिश्ते में हैं।
कब करेंगे शादी?
बता दें कि रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार करेंगे




