Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

MNREGA का नाम बदले जानें पर भड़की प्रियंका गांधी, बोलीं- इसके पीछे क्या मानसिकता है...

Anjali Tyagi
13 Dec 2025 11:58 AM IST
MNREGA का नाम बदले जानें पर भड़की प्रियंका गांधी, बोलीं- इसके पीछे क्या मानसिकता है...
x

नई दिल्ली। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मनरेगा (MNREGA) का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' कर दिया। जिसके बाद फिर एक बार सियासी हलचल देखने को मिली। दरअसल कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बात को लेकर सरकार की विचारधारा पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि इसके पीछे क्या मानसिकता है।

क्या बोली प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि इसके पीछे क्या मानसिकता है। सबसे पहले तो यह महात्मा गांधी का नाम है, और नाम बदलने पर सरकार के संसाधन फिर से खर्च होते हैं। यह एक बड़ी प्रक्रिया है जिसमें पैसा भी लगता है, तो इसे बेवजह करने का क्या फायदा? मेरी समझ से परे है।

Next Story