Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ओम बिरला के बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं...

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 4:36 PM IST
ओम बिरला के बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं...
x

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा लगातार जारी है। हंगामे के कारण लोकसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा है। संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'धन्यवाद प्रस्ताव' पर जवाब न दे पाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा वाकयुद्ध छिड़ गया है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं।

क्या बोली प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि- प्रधानमंत्री अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं हुई क्योंकि तीन महिलाएं अध्यक्ष के सामने खड़ी थीं। यह कैसी बकवास है? कोई चर्चा नहीं हो रही क्योंकि सरकार चर्चा नहीं होने देना चाहती।

महिलाओं का विरोध

बुधवार (4 फरवरी 2026) को लोकसभा में उस समय अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई जब विपक्ष की महिला सांसदों (जिनमें आर. सुधा, ज्योतिमणि, वर्षा गायकवाड़, गेनीबेन ठाकोर आदि शामिल थीं) ने प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया और बैनर लेकर वहां खड़ी हो गईं।

अध्यक्ष ने की निंदा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कहा कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री को सदन में न आने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ कांग्रेस सांसद पीएम के साथ "अशोभनीय व्यवहार" या "शारीरिक हमला" कर सकते हैं।

Next Story