Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका गांधी ने कहा-महागठबंधन की सरकार बनने पर निजी शिक्षण संस्थानों में भी होगा आरक्षण लागू

Aryan
3 Nov 2025 3:29 PM IST
प्रियंका गांधी ने कहा-महागठबंधन की सरकार बनने पर निजी शिक्षण संस्थानों में भी होगा आरक्षण लागू
x
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 2000 एकड़ की एजुकेशन सिटी, इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाएंगे

सोनबरसा। बिहार विधानसभा चुनाव करीब है। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार के सोनबरसा में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतलब महागठबंधन ने कई चीजें तय की हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम जनता के लिए क्या क्या करेंगे।

प्रियंका गांधी ने वादों को पढ़ा

प्रियंका गांधी ने एक-एक कर वादों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की फीस माफ होगी। जॉब कैलेंडर से नियुक्तियों को समय पर भरा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने पर निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू होगा।

महागठबंधन की गारंटी पर एक नजर

परीक्षा की फीस माफ की जाएगी

परीक्षा में आने-जाने का किराया दिया जाएगा

जॉब कैलेंडर से सभी नियुक्तियों को समय से पूरा किया जाएगा

पेपर लीक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी

हर परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी

2000 एकड़ की एजुकेशन सिटी, इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाएंगे

गरीब परिवारों को उद्योग शुरू करने के लिए ₹2 लाख की मदद

खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति, बिहारवासियों को विशेष आरक्षण

अंग्रेजी माध्यम के आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे

जीविका दीदियों को ₹30,000 प्रति माह और पक्की नौकरी

वृद्धजन और विधवा महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन और ये राशि हर साल ₹200 बढ़ेगी

माई बहिन मान सम्मान से हर महीने महिलाओं को ₹2,500

भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा

₹25 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा

बिहार में पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा

संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा

राज्य में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे

दिव्यांगजनों को ₹3,000 पेंशन

किसानों को MSP की गारंटी

मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी ₹300 और काम के दिन दोगुने

200 यूनिट बिजली मुफ्त

पंचायती राज और नगर निकायों में EBC आरक्षण 30% और SC आरक्षण 20% होगा

अतिपिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा

निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू होगा


Next Story