Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रियंका तुम शेरनी हो...हेप्पी बर्थ डे टू यू ! 54वें जन्मदिन पर खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Aryan
12 Jan 2026 2:17 PM IST
प्रियंका तुम शेरनी हो...हेप्पी बर्थ डे टू यू ! 54वें जन्मदिन पर खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई
x
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह एक जुझारू महिला हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी सोमवार को 54 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी।

प्रियंका गांधी की सशक्त आवाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देती है प्रेरणा

खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एआईसीसी महासचिव और सांसद, प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि उनकी करुणा और साहस, संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली उनकी सशक्त आवाज हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रेरणा देती है।

पवन खेड़ा ने प्रियंका को शेरनी कहा

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनकी तुलना शेरनी से की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि साहस से परिपूर्ण बेटी, विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने वाली बहन, असीम प्रेम से परिपूर्ण मां, विनम्रता और शालीनता से मार्गदर्शन करने वाली सहकर्मी, अटूट संकल्प से युक्त नेता और कांग्रेस पार्टी की आदर्श 'शेरनी' को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने भी दी बधाई

लोकसभा में कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि उनका साहस, करुणा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी। राहुल गांधी जी के साथ, आप भी भारत के विचार को शक्ति एवं आशा प्रदान करती हैं। आपको और आपके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य, सुख और जनसेवा में शक्ति की शुभकामनाएं।

प्रियंका गांधी जुझारू महिला हैं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह एक जुझारू महिला हैं। वह जोशीली एवं निडर हैं। वह शानदार और मजेदार हैं। एकमात्र प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Next Story