
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ईरान पर हमले के विरोध...
ईरान पर हमले के विरोध में कराची में उपद्रव, अमेरिकी दूतावास पर हमला, हिंसा में 8 लोगों की मौत और कई लोग घायल

नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद आज यानी रविवार को पाकिस्तान के कराची में भीषण हिंसा भड़क उठी है। इस दौरन प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में जबरन घुसने की कोशिश की। इस झड़प के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
हिंसक झड़प
कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) में घुसने की कोशिश की, उसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई।
जानकारी के अनुसार, इस हिंसा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
अमेरिकी दूतावास पर हमला
दरअसल गुस्साई भीड़ ने दूतावास के बाहरी घेरे को तोड़ दिया, पत्थरबाजी की और इमारत के कुछ हिस्सों में आग लगा दी।
सुरक्षा बलों ने की कार्रवाई
दरअसल भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और रेंजर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के कथित हवाई हमलों में हुई मौत के खिलाफ आयोजित किया गया था।
कराची के संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
ईरान ने इस घटना के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, जबकि कराची में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, इसलिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।




