Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

साधुओं की चोटी खींचना महापाप...शंकराचार्य विवाद पर ब्रजेश पाठक ने दिया बड़ा बयान

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 1:50 PM IST
साधुओं की चोटी खींचना महापाप...शंकराचार्य विवाद पर ब्रजेश पाठक ने दिया बड़ा बयान
x

लखनऊ। यूपी में शंकराचार्य विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुकतेश्वारनंद के शिष्यों के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ रहा है। अब इसमें यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान आया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि चोटी खींचना, शिखा खींचना महापाप है। जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा मिले। डिप्टी सीएम पाठक के बयान पर यूपी की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

अपमान तो वहीं से हुआ

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता शिवपाल सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान पर कहा कि वे उसी का पार्टी का हिस्सा हैं, मंत्रिमंडल में भी हैं। अगर उन्हें इतना ही बुरा लगा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पाप तो उन्हें भी लगेगा क्योंकि वे उसी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं और अपमान तो वहीं से हुआ है।

अखिलेश यादव ने भी सरकार की निंदा की

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में ही कहा था कि शंकराचार्य के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना 'शाब्दिक हिंसा' और पाप है। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पहन ले कोई जैसे भी 'चोले', पर उसकी वाणी पोल खोले। परम पूज्य शंकराचार्य जी के बारे में घोर अपमानजनक अपशब्द बोलना शाब्दिक हिंसा है और पाप भी। ऐसा कहने वाले के साथ-साथ उन्हें भी पाप लगेगा जिन्होंने चापलूसी में मेजें थपथपाई हैं।

Next Story