Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Punjab: पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत, जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

Anjali Tyagi
18 Dec 2025 1:15 PM IST
Punjab: पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत, जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
x

चड़ीगढ़। पंजाब में हुए पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। ज्यादातर सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी निष्पक्ष जीत हुई है। साथ ही कहा जनवरी से हर परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा- ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के परिणाम बताते हैं कि आम आदमी पार्टी ने लगभग 70% सीटों पर जीत हासिल की है। यह बहुत बड़ी बात है। राज्य में 58,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य भर में लगभग 1000 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। लोग इस सुविधा से बहुत खुश हैं। जनवरी से हर परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या बोले

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, पंजाब में जहां भी हमारे उम्मीदवार मामूली अंतर से हारे हैं, वे आत्मनिरीक्षण करेंगे, अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंगे, लोगों से संपर्क करेंगे और उनसे जुड़ेंगे।

केजरीवाल ने गिनाए सरकार के काम

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को जीत इसलिए मिली क्योंकि भगवंत मान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

- उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक, अच्छी सड़कें, नशे के खिलाफ सरकार की कठोर कार्रवाई की गई।

- कांग्रेस और अकाली दल के वक्त में रात को तीन बजे उठकर ट्यूबवेल चलाना पड़ता था। मगर भगवंत सरकार ने मुफ्त बिजली दी गई।

- किसानों के खेतों में 70-75 साल बाद नहर का पानी आया है। लोग कहते हैं कि पानी को तरस गए थे, पहली बार पानी है।

- साथ ही सरकार ने स्कूलों में जबरदस्त बदलाव किए हैं।

Next Story