
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत पहुंच रहे पुतिन,...
भारत पहुंच रहे पुतिन, PM मोदी के साथ करेंगे मीटिंग, राष्ट्रपति भवन में आलीशान डिनर तक, कैसी रहेगी व्यवस्था
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज (4 दिसंबर, 2025) शाम को भारत पहुंच रहे हैं। उनके आगमन का समय अलग-अलग रिपोर्टों में शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच बताया गया है, हालांकि कुछ स्रोतों ने शाम 7:00 बजे का भी अनुमान लगाया है। वह लगभग 28 से 30 घंटे के लिए भारत में रहेंगे।
उनकी यात्रा की मुख्य व्यवस्था और कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे
जानकारी के मुताबिक पुतिन शाम को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच नई दिल्ली पहुंचेंगे। आगमन के कुछ घंटे बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर पुतिन के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। यह एक निजी बैठक होगी जिसमें केवल पीएम मोदी, पुतिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। पुतिन के मुख्य आधिकारिक कार्यक्रम अगले दिन, शुक्रवार, 5 दिसंबर को होंगे।
राजघाट दौरा
इसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय भवन में पुतिन से मिलेंगी, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाएंगे। वहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाएंगे और शांति का संदेश देंगे। यह परंपरा हर विदेशी मेहमान निभाता है।
हैदराबाद हाउस में PM मोदी के साथ मीटिंग
दोपहर में हैदराबाद हाउस में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। PM मोदी और पुतिन द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। पहले अकेले में, फिर डेलिगेशन के साथ वह रक्षा सौदों पर फोकस करेंगे, जैसे एसयू-57 फाइटर जेट, एस-500 मिसाइल सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल का नया वर्जन पर बात करेंगे।
राष्ट्रपति भवन में राजकीय भोज
शाम को, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक भव्य राजकीय भोज (state banquet) में शामिल होंगे। पुतिन शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भारत से रवाना होने की उम्मीद है। बता दें कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है, साथ ही कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं।








