
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पुतिन ने एक बार फिर...
पुतिन ने एक बार फिर दिखाई दोस्ती! भारत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, कर दिया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रूस भारत का सच्चा दोस्त है। दरअसल उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की पुतिन ने आलोचना की है। उन्होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत को हो रहे व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए उपाय करें। पुतिन ने कहा कि रूस अब भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद, दवाइयां और अन्य वस्तुएं खरीदने की योजना बना रहा है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार का संतुलन बेहतर किया जा सके।
भारत से दवाएं खरीदेगा रूस
जानकारी के मुताबिक पुतिन ने कहा कि रूस अब भारत से रूस अब भारत से ज्यादा मात्रा में अनाज, फल, सब्जियां और दवाइयां खरीदना चाहता है। ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार का संतुलन बेहतर किया जा सके। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस असंतुलन को खत्म करने के लिए रूस को कदम उठाने होंगे और सरकार को इस पर काम करने के लिए कहा गया है।
राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत की दोस्ती की तारीफ
राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की दोस्ती की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका के भारी दबाव के बावजूद रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इस फैसले से भारत को न सिर्फ आर्थिक फायदा हुआ, बल्कि उसकी एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की छवि भी मजबूत हुई। उनका कहना था कि अमेरिका द्वारा लगाए गए दंडात्मक टैक्स भारत के लिए नुकसानदेह हो सकते थे, लेकिन भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर इस नुकसान की भरपाई कर ली।