Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत दौरे से पहले ट्रंप के इस सलाहकार से मिलेंगे पुतिन, दोनों की मीटिंग भारत के लिए अहम, जानें किस मुद्दे पर होगी वार्ता

Aryan
1 Dec 2025 12:24 PM IST
भारत दौरे से पहले ट्रंप के इस सलाहकार से मिलेंगे पुतिन, दोनों की मीटिंग भारत के लिए अहम, जानें किस मुद्दे पर होगी वार्ता
x
रूस से एस-500 और सुखोई-57 की भारत की बातचीत पर भी अमेरिकी दबाव है।

नई दिल्ली रूस के राष्ट्रपति भारत के दौरे से पहले रूस-यूक्रेन शांति समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार से मुलाकात करेंगे। इस बात की पुष्टि रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने की है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत के राजकीय दौरे पर रवाना होगें। इससे पहले अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करेंगे।

पुतिन और विटकॉफ की होगी मीटिंग

दरअसल भारत दौरे से पहले पुतिन और विटकॉफ के बीच यह मीटिंग होगी। यह मीटिंग क्रेमलिन में होगी जहां रूस -यूक्रेन की शांति पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, जेरेड कुशनर और व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ आज मास्को जाएंगे, जहां वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। पुतिन के साथ बैठक कल यानी मंगलवार को होगी।

यह बैठक भारत के लिए अहम

दरअसल विटकॉफ, कुशनर और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इससे पहले बीते कल में फ्लोरिडा में यूक्रेनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। भारत दौरे से ठीक पहले पुतिन और अमेरिका के बीच हो रही यह बैठक भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है। भारत– रूस समझौते पर इस मीटिंग का असर दिखेगा। रूस-अमेरिका के बीच तनाव कम होने से भारत के खिलाफ 25% अमेरिकी टैरिफ कम हो सकता है।

रूस से बातचीत के लिए भारत पर है अमेरिकी दबाव

रूस से एस-500 और सुखोई-57 की भारत की बातचीत पर भी अमेरिकी दबाव है। इस पर भी इसका असर पड़ेगा। पुतिन–विटकॉफ की मीटिंग में भारत दौरे एवं भारत से समझौते पर भी हो चर्चा हो सकती है।

यूक्रेन के सामने कुछ कठिन समस्याएं हैं

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के सामने कुछ कठिन समस्याएं हैं। हमारे सामने भी कुछ कठिन समस्याएं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि रूस युद्ध खत्म होते देखना चाहता है और यूक्रेन भी। मुझे पता है,कि वो भी इसे खत्म होते देखना चाहता है। हालांकि, अब यूक्रेन के बाद अमेरिका भी रूस के साथ बातचीत करेगा।

Next Story