Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरानी हमलों में कतर को हुआ भारी नुकसान! एलएनजी उत्पादन क्षमता का 17% हिस्सा पांच साल तक के लिए ठप

Shilpi Narayan
19 March 2026 9:10 PM IST
ईरानी हमलों में कतर को हुआ भारी नुकसान! एलएनजी उत्पादन क्षमता का 17% हिस्सा पांच साल तक के लिए ठप
x

नई दिल्ली। इरान और इजरायल में जारी युद्ध से पूरी दुनिया में इसका असर देखने को मिल रहा है। इस जंग की वजह से खासकर खाड़ी देशों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट को ईरानी मिसाइल हमले के बाद भारी नुकसान हुआ है।

यूरोप और एशिया को आपूर्ति खतरे में पड़ेगी

बता दें कि एलएनजी उत्पादन क्षमता का 17% हिस्सा पांच साल तक के लिए ठप हो गया है। कतर एनर्जी के सीईओ साद अल-काबी ने बताया कि एलएनजी उत्पादन क्षमता पांच साल तक ठप रहने से अनुमानित 20 अरब डॉलर का वार्षिक राजस्व नुकसान होगा और यूरोप और एशिया को आपूर्ति खतरे में पड़ेगी।

12.8 मिलियन टन एलएनजी का उत्पादन बाधित

इन अभूतपूर्व हमलों में कतर की 14 एलएनजी ट्रेनों में से दो और इसकी दो गैस-टू-लिक्विड (जीटीएल) सुविधाओं में से एक क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत कार्य के कारण तीन वर्षों तक प्रति वर्ष 12.8 मिलियन टन एलएनजी का उत्पादन बाधित रहेगा।कतर में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि 'खतरा टलने तक' वे अपने घरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में रहें। ईरान लगातार खाड़ी देशों पर मिसाइलें दाग रहा है, जिसमें वो ऊर्जा और नागरिक ठिकानों पर भी हमले कर रहा है।

Next Story