
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रेनू से सवाल- तुम...
रेनू से सवाल- तुम Lesbian हो तो शादी क्यों की? पढ़ें पत्नी ने अपनी महिला प्रेमी के साथ मिलकर पति को कैसे मारा...

फतेहपुर। अब तो शायद कोई पत्नी अपने पति को ना मारे तो सुबह सुबह नहीं लगती। यूपी के फतेहपुर जिले से फिर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक महिला ने दूसरी महिला के साथ रहने के लिए 60 हजार की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। दोनों में समलैंगिक संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहती थीं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला
फतेहपुर के असोथर थाना इलाके में 14 जनवरी को खेत में मिले किसान रामसुमेर (45) के रक्तरंजित शव के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसकी पत्नी ने अपनी महिला प्रेमी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक को 60 हजार की सुपारी दी थी। दोनों महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध थे।
दोनों में थे समलैंगिक संबंध
जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में रामसुमेर की पत्नी रेनू, उसकी साथी टीकर गांव के रामस्वरूप सिंगरौर की पुत्री मालती देवी उर्फ बुद्धी और थरियांव के बहरामपुर निवासी राजू सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मालती देवी ने कबूला कि डेढ़ साल से उसके रेनू से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहती थीं।
मालती ने की थी तीन शादियां
मालती की पूर्व में तीन शादियां हुईं। तीनों पतियों से अलग मालती नौ वर्षीय पुत्र के साथ गांव में रहती है। मालती का अधिकांश समय रेनू के साथ गुजरता था। इसकी जानकारी रामसुमेर को हुई। रामसुमेर ने इसका विरोध किया और एक दिन मालती को डांटकर घर से भगा दिया था। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। दोनों ने साथ रहने का फैसला करते हुए रामसुमेर की हत्या की साजिश रची।




