Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अब से राज्यसभा में नहीं बोलेंगे राघव चड्ढा! AAP ने राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाया, जानें इनकी जगह कौन लेंगे

Anjali Tyagi
2 April 2026 1:37 PM IST
अब से राज्यसभा में नहीं बोलेंगे राघव चड्ढा! AAP ने राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाया, जानें इनकी जगह कौन लेंगे
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से बड़ा खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। यानी कि अब राघव चड्ढा राज्यसभा में नहीं बोलेंगे। अब उनकी जगह आप सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में उप नेता होंगे। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।

क्या है कारण

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, यह कदम पार्टी के भीतर चल रहे आंतरिक मतभेदों की ओर संकेत करता है। हालांकि अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

Next Story