
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रहमान राज का फैसला:...
रहमान राज का फैसला: एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस के उपयोग से रोका, जानें इससे क्या होगी दिक्कत

नई दिल्ली। बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार बनते ही भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। तारिक सरकार ने बकाया भुगतान न चुकाने के कारण भारतीय बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) के उपयोग से रोक दिया है। एयरस्पेस उपलब्ध न होने की वजह से कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब लंबा रूट अपनाना पड़ रहा है। इससे उड़ान के समय और ऑपरेशनल लागत पर असर पड़ सकता है
यात्रियों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ा
बता दें कि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन संबंधित प्राधिकरणों के साथ नेविगेशन शुल्क समेत संचालन और प्रक्रियागत मुद्दों पर नियमित संवाद में है। उन्होंने इसे उद्योग से जुड़े सामान्य मुद्दे बताते हुए कहा कि जल्द समाधान की दिशा में रचनात्मक तरीके से काम किया जा रहा है और निर्धारित उड़ान सेवाएं नियमों के अनुसार जारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी निर्धारित उड़ानें नियमों के अनुसार, संचालित की जा रही है। हालांकि फिलहाल यात्रियों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ा है।
वैकल्पिक और लंबा मार्ग अपना रही हैं
हालांकि एयरस्पेस बंद होने से कुछ उड़ानों को वैकल्पिक रूट से जाना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बकाया राशि के भुगतान न होने के कारण यह कदम उठाया गया है। लेकिन बकाया की प्रकृति और राशि के बारे में तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। स्पाइसजेट का कहना है कि एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया है कि स्पाइसजेट की कुछ उड़ानें बांग्लादेशी एयरस्पेस से बचते हुए वैकल्पिक और लंबा मार्ग अपना रही हैं।




