Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अमित शाह पर टिप्पणी के...
मुख्य समाचार
अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी! 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Shilpi Narayan
20 Feb 2026 11:28 AM IST

x
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज कराने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचे हैं। वह लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर पहुंचे। वहीं एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने आज आखिरी मौका दिया था। इस दौरान दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। हालांकि इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। वहीं अब 9 मार्च को राहुल गांधी पेश होंगे या नहीं इसपर फिलहाल कुछ सामने नहीं आया है।
Next Story




