
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लखनऊ पहुंचे राहुल...
लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी! कोर्ट में आज देंगे बयान, परिसर में सुरक्षा बल तैनात, जानें क्या है मामला

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेश होकर अदालत में अपना बयान दर्ज कराएंगे। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 2018 में की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और रास्तों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पेशी का कारण
कोर्ट ने राहुल गांधी को CrPC की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का यह 'अंतिम मौका' दिया है। पिछली सुनवाई (19 जनवरी) में केरल में व्यस्तता के कारण वे पेश नहीं हो सके थे। राहुल गांधी इस मामले में पहले से ही जमानत पर हैं। आज वे कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखेंगे।
क्या है मामला
यह केस 2018 का है, जब कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी। इसके बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।




