
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राहुल गांधी ने कहा...
राहुल गांधी ने कहा 'गद्दार दोस्त' तो बिट्टू ने कहा 'देश का दुश्मन', संसद के बाहर जुबानी जंग

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने संसद में प्रदर्शनकारी विधायकों की सरहाना की है। ऐसे में संसद के बाहर कांग्रेस के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। राहुल ने बिट्टू को "मेरा गद्दार दोस्त" कहकर संबोधित किया। जिसके बाद बिट्टू की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने भी उन्हें देश का दुश्मन बताया।
क्या बोले राहुल गांधी
बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान एक राजनीतिक बातचीत में राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू पर यह तंज कसा। गौरतलब है कि बिट्टू पहले कांग्रेस में थे और राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
बिट्टू ने किया पलटवार
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने उन्हें "देश का दुश्मन" करार दिया।
क्या है विवाद
इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। इससे पहले भी बिट्टू ने राहुल गांधी को "नंबर 1 आतंकवादी" कहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी। हालिया सत्र में बिट्टू ने यह भी दावा किया था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद हैं, जिसके कारण राहुल विदेश चले गए थे।




