Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल गांधी को मानहानि केस में भिवंडी कोर्ट से मिली जमानत! बीजेपी समर्थकों ने दिखाए काले झंडे

Shilpi Narayan
21 Feb 2026 11:13 AM IST
राहुल गांधी को मानहानि केस में भिवंडी कोर्ट से मिली जमानत! बीजेपी समर्थकों ने दिखाए काले झंडे
x

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी अदालत में पेश हुए। जहां आज कोर्ट ने उन्हें जमानत दिया है। दरअसल, राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि यह केस एक डिफेमेशन केस है। भिवंडी के एक RSS वर्कर ने राहुल गांधी के खिलाफ डिफेमेशन केस किया था। इस केस में जमानत देने वाले, पूर्व शिवराज पाटिल का निधन हो गया था और इस वजह से हमें एक नई जमानत देनी पड़ी।

हम सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे

वहीं उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए आज राहुल के साथ हमारे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल मौजूद थे। हमें विश्वास है कि इस केस का सच सामने आएगा और हमें ज्यूडिशियल सिस्टम पर पूरा भरोसा है। राहुल जी ने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वह केस को आगे बढ़ाएंगे और जो भी सच है, उसे पूरी दुनिया के सामने पेश करना जरूरी है। हम सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे। कोर्ट के निर्देश के अनुसार केस की सुनवाई मार्च में होगी।

अदालत में नया जमानतदार पेश करना था

दरअसल, राहुल गांधी के पुराने जमानतदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन के बाद, उन्हें अदालत में नया जमानतदार पेश करना था और नए बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने थे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल को राहुल गांधी के लिए नए जमानतदार के रूप में पेश किया गया।

भाजपा समर्थकों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए

हालांकि राहुल गांधी की कोर्ट में मौजूदगी के दौरान ठाणे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भिवंडी पहुंचने पर भाजपा समर्थकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। दरअसल, यह मामला 2014 के मानहानि केस से संबंधित है, जो एक आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता राजेश कुंटे द्वारा दर्ज कराया गया था। इसमें राहुल गांधी पर महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान का आरोप है।

Next Story