Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी का BJP- RSS के खिलाफ हल्ला बोल! कहा- सत्य और सत्ता के बीच है लड़ाई

Shilpi Narayan
14 Dec 2025 4:57 PM IST
रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी का BJP- RSS के खिलाफ हल्ला बोल! कहा- सत्य और सत्ता के बीच है लड़ाई
x

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने आरएसएस और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। वहीं उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि सत्य सबसे जरूरी है। मगर संघ मानता है कि सत्य नहीं सत्ता जरूरी है। राहुल ने इस दौरान अंडमान निकोबार में मोहन भागवत के दिए एक बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सत्य और सत्ता के बीच लड़ाई हो रही है।

देश की जनता सत्य को समझती है

राहुल ने कहा कि हमारे धर्म में कहा जाता है सत्यम शिवम सुंदरम यानी सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। ये देश सत्य का है। देश की जनता सत्य को समझती है। सत्य के लिए लड़ती है। मगर संघ के लिए सत्य नहीं सत्ता जरूरी है। मगर मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य के साथ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, RSS की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।

सत्य सबसे जरूरी है

राहुल गांधी ने कहा कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने कहा था, विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। राहुल ने कहा कि ये मोहन भागवत की सोच है। ये आरएसएस की विचारधारा है। दुनिया के हर धर्म की विचारधारा है कि सत्य सबसे जरूरी है। मगर भागवत कहते हैं सत्य की कोई जरूरत नहीं सत्ता सबसे जरूरी है।

चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयोग ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया। वह असत्य के साथ है। पीएम मोदी ने चुनाव आयुक्त के लिए कानून बदल दिया।उनके पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कानून बदलाह

Next Story