Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल की ऐतिहासिक घोषणा! बोले- केंद्र में हमारी सरकार बनी तो बिहार को मिलेगा देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय...

Anjali Tyagi
6 Nov 2025 4:49 PM IST
राहुल की ऐतिहासिक घोषणा! बोले- केंद्र में हमारी सरकार बनी तो बिहार को मिलेगा देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय...
x
राहुल ने राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने महागठबंधन के लिए केंद्र और राज्य में निर्णायक जीत की भी बात कही

पूर्णिया। बिहार में आज पहले फेज के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्णिया के कसबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही साथ उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने महागठबंधन के लिए केंद्र और राज्य में निर्णायक जीत की भी बात कही।

राहुल गांधी ने की ऐतिहासिक घोषणा

बता दें कि राहुल गांधी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में देश का सबसे बड़ा और विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खोला जाएगा, ताकि बिहार के युवाओं को शिक्षा के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर दुख व्यक्त किया। बिहार में आज लोग अस्पताल में जीने नहीं, बल्कि मरने जाते हैं, उन्होंने वोट चोरी का आरोप दोहराया है। दिल्ली में लगाए गए आरोपों को दोहराते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार संविधान पर आक्रमण कर रही है और वोट चोरी करके चुनाव जीतने की साजिश रच रही है।

दुबई-बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते...

राहुल गांधी ने ये भी कहा, मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो। एक समय होता था जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था। आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है।

Next Story