Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर एक बार फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
3 Jun 2025 6:06 PM IST
भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर एक बार फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा
x
राहुल गांधी ने कहा- जब ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया तो उन्होंने ट्रंप के आदेश का पालन किया। यही उनका चरित्र है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर मोदी सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने देश से वादा किया था कि जाति जनगणना संसद में पारित की जाएगी। अब मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझ गया हूं। अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाए तो वे डरकर भाग जाते हैं।

आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है

वहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह जब ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया तो उन्होंने ट्रंप के आदेश का पालन किया। यही उनका चरित्र है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही उन्हें आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है। बता दें कि सीजफायर को लेकर ट्रंप की मध्यस्थता से जुड़ी बयानों के जरिए कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है।

बातचीत के जरिए इस निर्णय पर लगी मुहर

बता दें कि राहुल गांधी ने इस दौरान आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों के बीच फोन पर बातचीत के जरिए इस निर्णय पर मुहर लगी। वहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि सीजफायर के आदेश से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने कई बार इस बात का भी जिक्र किया उन्होंने फोन कर दोनों देशों से सीजफायर की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने व्यापार को मुद्दा बनाया। हालांकि, ट्रंप के इन दावों को भाजपा ने बेबुनियाद करार दिया।

Next Story