
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जनकपुरी हादसे पर राहुल...
जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का सरकार पर तंज! कहा- यह हादसा नहीं, हत्या है...

नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां हाल ही में नोएडा में नाले में डूबने इंजीनियर की मौत हो गई थी लेकिन हादसे के बाद भी दिल्ली सरकार ने सीख नहीं लिया है। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हालांकि सरकार ने एक्शन लेते हुए इस मामले में 3 लोगों को सस्पेंड किया है। वहीं इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, राहुल ने निशाना साधा है।
यह हादसा नहीं, हत्या है
राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया - सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है।
न किसी की अंतरात्मा जागती है
वहीं उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि यहां, न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क
गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण...
#TINA - There Is No Accountability
और जब तक जवाबदेही नहीं होगी,
तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।




