Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद पर राहुल गांधी ने कसा तंज तो मनोज तिवारी की पत्नी ने यह बोलकर किया पलटवार

Shilpi Narayan
7 March 2026 4:00 PM IST
‘द केरल स्टोरी 2’ विवाद पर राहुल गांधी ने कसा तंज तो मनोज तिवारी की पत्नी ने यह बोलकर किया पलटवार
x

नई दिल्ली। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को लेकर कांग्रेस अब हमलावर है। दरअसल, एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि कोई ‘द केरल स्टोरी 2’ को नहीं देख रहा है। जबकि मनोज तिवारी की पत्नी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है।

कोई भी असल में 'द केरल स्टोरी' नहीं देख रहा

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक कार्यक्रम कहते हैं, कोई भी असल में 'द केरल स्टोरी' नहीं देख रहा है। यह दिखाता है कि इस देश में ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और इसकी परंपराओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘फिल्मों, टीवी और मीडिया को हथियार बना लिया गया है। उनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कुछ ग्रुप्स को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो, इनका यही मकसद है।

वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो

बीजेजी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी कहा कि मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर बातें न करें। बाहर आकर फिल्म देखें। अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो।

Next Story