
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पश्चिम एशिया संकट पर...
पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल! जानें क्यों

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसको लेकर अभी से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल मिडिल ईस्ट जंग और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। वहीं इस मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
ऑल पार्टी मीटिंग में क्यों नहीं शामिल होंगे राहुल गांधी?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी कहते हैं, मैं केरल में अपने कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए थी, लेकिन आपने स्ट्रक्चरल गलती कर दी है। आपने पूरा का पूरा ढांचा उड़ा दिया है और अब आप उसे ठीक नहीं कर सकते। उसको ठीक करने में बहुत समय लगेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कर नहीं सकते। जो अमेरिका और इजरायल कहेगा पीएम मोदी वही करेंगे। वो हिंदुस्तान के हित में काम नहीं करेंगे। किसानों के हित में काम नहीं करेंगे।
यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे। उन्होंने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी।




