Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में राहुल गांधी के तीखे हुए तेवर! कहां अदानी चला रहे हैं ओडिशा सरकार

Aryan
11 July 2025 5:22 PM IST
कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में राहुल गांधी के तीखे हुए तेवर! कहां अदानी चला रहे हैं ओडिशा सरकार
x
भाजपा सरकार संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश को लेकर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह अब बिहार में भी चुनाव में उलट फेर करने की साजिश कर रही है। लेकिन हम ऐसा करने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जो कि देश के हित में नहीं है ।

भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संप्रग सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस तरह महाराष्ट्र में वोट की चोरी की गई, उसी तरह का प्रयास बिहार में भी किया जा रहा है। कल मैं बिहार में था। चुनाव आयोग भाजपा के तहत काम कर रहा है, वह अपनी नीति से काम नहीं कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए। किसी को ये नहीं पता है कि ये मतदाता कौन थे और वे कहां से आए थे? चुनाव आयोग से हमने कई बार कहा कि हमें मतदाता सूची दिखाएं और वीडियोग्राफी उपलब्ध कराएं। लेकिन चुनाव आयोग ने हमें कोई जानकारी साझा नहीं किया। राहुल ने कहा कि बिहार में मैंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं से कहा कि हम चुनाव आयोग और भाजपा को बिहार में चुनाव में चोरी नहीं करने देंगे।

ओडिशा सरकार पर किया टिप्पणी

ओडिशा सरकार को भी राहुल गांधी ने आड़े हाथों लिया। कहा कि ओडिशा सरकार को राज्य के गरीब लोगों के हाथों से धन चुराने के अलावा कुछ नहीं आता है। जहां एक ओर ओडिशा की गरीब जनता, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, किसान और मजदूर हैं और वहीं दूसरी ओर 5-6 अरबपतियों के साथ मिली हुई भाजपा सरकार है। केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही, ओडिशा की जनता के साथ मिलकर, इस लड़ाई को जीत सकते हैं, दूसरी कोई पार्टी नहीं। इस लड़ाई को हम जाड़ी रखेंगे।

राहुल गांधी ने साफ साफ कहा कि अदाणी ओडिशा सरकार के साथ नरेंद्र मोदी को भी चलाते हैं। इसे आप ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है उससे समझिए । जब जगन्नाथ यात्रा के रथ खींचे जाते हैं, तो लाखों लोग इसे देखते हैं और इसका अनुसरण करते हैं। वहीं अदाणी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आप ओडिशा सरकार के बारे में समझ जाएंगे। यह ओडिशा सरकार नहीं है, यह अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है। इसका लक्ष्य आपकी जमीन, जंगल के साथ आपके भविष्य भी को चुराना है।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे का दावा भाजपा

भुवनेश्वर रैली में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि भाजपा दलितों और आदिवासियों का सफाया कर देगी। उनको अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। भाजपा समर्थक ओडिशा में दलितों और सरकारी अधिकारियों पर हमला कर रहे हैं। भाजपा सरकार संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।


Next Story