Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

देश में 12 जगहों पर छापेमारी! रांची से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, बड़े हमले की थी प्लानिंग

Anjali Tyagi
10 Sept 2025 11:31 AM IST
देश में 12 जगहों पर छापेमारी! रांची से पकड़ा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी, बड़े हमले की थी प्लानिंग
x
लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में राजधानी से ISIS का एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। इस संदिग्ध आतंकी की तलाश काफी दिनों से दिल्ली स्पेशल सेल की टीम कर रही थी। वहीं दिल्ली से भी एक आतंकी की गिरफ्तारी की गई है।

रांची से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

जानकारी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची से ISIS का एक संदिग्ध आतंकवादी पकड़ा गया है। जिसकी पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है। बता दें कि असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से भी आतंकी गिरफ्तार

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा लोकेशन पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की रेड जारी है। दिल्ली से आतंकी आफताब गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Next Story