Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

1 मार्च से रेलवे करने जा रहा है UTS टिकट बुकिंग एप को बंद! जानें इसकी जगह किस एप का कर सकते हैं इस्तेमाल

Shilpi Narayan
16 Feb 2026 6:40 PM IST
1 मार्च से रेलवे करने जा रहा है UTS टिकट बुकिंग एप को बंद! जानें इसकी जगह किस एप का कर सकते हैं इस्तेमाल
x

नई दिल्ली। अगर आप भी अक्सर रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो ये खभर आपके काम की हो सकती है। साथ ही 1 मार्च से भारतीय रेल बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। दरअसल, लंबे समय से उपयोग हो रहे UTS टिकट बुकिंग एप को रेलवे बंद करने जा रहा है। UTS एप जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और अन्य अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों का भरोसेमंद साथी रहा है।

यात्रियों को पहले से ही तैयारी करनी होगी

बता दें कि लाखों यात्री प्रतिदिन अपने यात्रा के लिए इसी एप का इस्तेमाल करते आए हैं, क्योंकि यह सरल, तेज और सीधे मोबाइल से टिकट बुक करने की सुविधा देता है। खासकर बिना आरक्षित सीट वाले यात्रियों के लिए UTS एप जीवनसाधारण बन चुका था। इस एप से आप अपने नजदीकी स्टेशन से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे और तत्काल यात्रा की योजना बना सकते थे। इस बदलाव से यात्रियों को पहले से ही तैयारी करनी होगी ताकि वे टिकट बुकिंग के नए तरीके से परिचित हो सकें।

इसकी जगह कौन सा एप इस्तेमाल कर सकेंगे ?

अब रेलवे ने UTS एप को बंद कर नई और अधिक उन्नत RailOne एप को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इस नई एप में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में IRCTC और NTES जैसी सेवाएं भी इस एप में शामिल हैं। यात्रियों को अपनी टिकट संबंधी सभी जरूरतों के लिए अब केवल RailOne पर निर्भर होना होगा।

मिलेगा डिस्काउंट

RailOne एप पर जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को डिजिटल भुगतान पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। रेलवन एप पर यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ये छूट उन यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी जो रोज़ाना या कभी-कभी जनरल टिकट बुक करते हैं। R-Wallet बैलेंस को भी आप नई RailOne एप में उपयोग कर सकते हैं, जिससे डिजिटल भुगतान और भी आसान हो जाएगा।इस एप में टिकट बुक करने के लिए यात्री विभिन्न माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, आर-वॉलेट और नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।

ये है इसकी खूबियां

RailOne एप कई खूबियां है। इसमें न केवल टिकट बुक कर सकते हैं बल्कि टिकट स्थिति जांच, लाइव ट्रेन चलन और प्लेटफॉर्म टिकट शामिल हैं साथ ही एप के अंदर IRCTC और NTES सेवाओं का एकीकृत अनुभव मिलेगा। ये यात्रियों को एक ही स्थान पर कई तरह की सेवाओं का लाभ प्रदान करेगा, जिससे यात्रा की योजना और भी सहज और व्यवस्थित बनेगी।

Next Story