Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

DELHI-NCR में आज की रात बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Shilpi Narayan
6 April 2026 10:26 PM IST
DELHI-NCR में आज की रात बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
x

नई दिल्ली। दिल्ली NCR में IMD ने आज रात और आने वाले दिनों के लिए बारिश और गरज अलर्ट जारी किया है। खासकर गुरुग्राम, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में बारिश की संभावना है।

50-60% हिस्सा रह सकता है शुष्क

हालांकि, NCR का लगभग 50-60% हिस्सा शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं (50 किमी/घंटा तक) के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

AQI में सुधार होने की उम्मीद

बता दें कि उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी और दिल्ली की AQI में भी सुधार होने की उम्मीद है।

Next Story